Join Us On WhatsApp

आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट 2026: देशभर से रिकॉर्ड आवेदन, अभी भी कर सकते हैं फ्री रजिस्ट्रेशन

देशभर के छात्रों के लिए आयोजित आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस 2026 को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिल रहा है।

Aryabhatta Talent Search Test 2026: Record applications from
आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट 2026: देशभर से रिकॉर्ड आवेदन, अभी भी कर सकते हैं फ्री रजिस्ट्रेशन- फोटो : Darsh NEWS

गणित और विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली अखिल भारतीय स्तर की आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस 2026 के लिए देशभर से अब तक 1.30 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन (IMSA) के तत्वाधान में किया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि सोमवार निर्धारित की गई है।

एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी। पहला स्तर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए होगा, जबकि दूसरा स्तर स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों से किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक छात्र इसमें हिस्सा ले सकें।

यह भी पढ़ें: AIMIM की इफ्तार में तेजस्वी-अख्तरुल की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, क्या बदलेगा राज्यसभा चुनाव का गणित?

अब तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर बिहार इस प्रतियोगिता में सबसे आगे है। इसके बाद क्रमशः उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा से सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: वोटिंग से पहले बढ़ा सस्पेंस: Tejashwi ने विधायकों को किया एकजुट, Nitish-Samrat की NDA बैठकों से गर्म सियासत

मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता को परखने के लिए दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की तिथि और अन्य विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी www.imsaindia.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp