Join Us On WhatsApp
BISTRO57

कदाचार मुक्त होंगे सहायक कमांडेंट की परीक्षा: कुमार रवि

Ayukt on sahayak commanded exam

 पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने कहा है कि स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2024 आयोजित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहना होगा। वे आज ज्ञान भवन, पटना में इस विषय पर आयोजित ब्रीफिंग में प्रतिनियुक्त स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त श्री रवि ने उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।बतादें कि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2024 दिनांक 04 अगस्त, 2024 (रविवार) को पटना केंद्र के 22 (बाईस) परीक्षा उप केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। कुल अभ्यर्थियों की संख्या 10,822 है।आयुक्त श्री रवि ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा की महत्ता एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को सक्रिय रहना होगा। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केन्द्रवार स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों, स्टैटिक दण्डाधिकारियों-सह-सहायक पर्यवेक्षकों, जोनल दंडाधिकारियों-सह-सहायक समन्वय पर्यवेक्षकों, सुरक्षित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 22 परीक्षा उप केन्द्रों के लिए 09 जोन निर्धारित किया गया है। केन्द्रवार 22 (बाईस) स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों तथा 22 (बाईस) सहायक पर्यवेक्षक-सह-स्टैटिक दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 09 जोनल दंडाधिकारियों, 07 सुरक्षित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इनके साथ पुलिस बल को भी लगाया गया है।

     

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp