सुपौल: सुपौल में बच्चों के विवाद में गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोलीबारी में जख्मी व्यक्ति के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई है। घटना सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत की है जबकि जख्मी की पहचान शिवकुमार महतो के रूप में की गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोग के घर पर पहुंच गए जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई वहीं गोली लगने से जख्मी व्यक्ति के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।
यह भी पढ़ें - कुर्सी के सहारे ताकतवर बनने से नहीं बल्कि..., पप्पू यादव ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना...
घटना की जानकारी मिलने के बाद SDPO शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली और छानबीन में जुट गई है। इस दौरान किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है, जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।
सुपौल से अमरेश कुमार की रिपोर्ट