पटना: राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां सरेआम मारपीट और फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटन्स्थल से दो खोखा भी बरामद किया है वहीँ सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दुकानदार और छात्रों के बीच विवाद में फायरिंग की घटना घटी है।
घटना राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके बाकरगंज की है जहां गुरुवार की शाम दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद में सरेआम फायरिंग की गई। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में मोबाइल ठीक करवाने को लेकर छात्र ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि लोगों ने बताया कि इसी विवाद के कारण पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और फिर बदमाशों ने फायरिंग भी की।
यह भी पढ़ें - राजधानी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या, जमीन पर करवा रहे थे बाउंड्री तभी...
सिटी एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान की जा रही है साथ ही जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से दो खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टाउन डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है।
यह भी पढ़ें - मंदिर और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की मांस-मछली दुकानें होंगी बंद, डिप्टी सीएम ने कहा 'हम तो...'
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट