Join Us On WhatsApp

इंडी गठबंधन के लोग चुनाव के समय कई झूठी बातें करेंगे, उन्हें करारा जवाब देना है : भजनलाल शर्मा

Bhajan Lal Sharma on Congress

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 मई को हजारीबाग के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तर्जन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसमें बड़ी संख्या में जनता मौजूद थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने भाषण की शुरुआत 'जोहार झारखंड' से की। उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर कांग्रेस के लोग आते हैं, झूठ और लूट की कहानी कहते हैं। अफवाह फैलाने का काम करते हैं, क्योंकि इन लोगों ने सबसे ज्यादा समय तक देश और प्रदेश में राज किया है। उन्होंने कभी गरीब की परवाह नहीं की। कभी किसानों की परवाह नहीं की। कभी गांव की परवाह नहीं की। एक बार चुनाव जीत जाते हैं, दोबारा क्षेत्र में नहीं जाते हैं। वे झूठ का सहारा ले रहे हैं। कह रहे हैं कि एनडीए सरकार बनने पर संविधान बदल देंगे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने साफ-साफ कहा है कि संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की किसी की ताकत नहीं है। अब फेंक वीडियो चलाने का काम सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी घोषणा पत्र उठाकर देख ले। उसने अब तक कितना लागू किया है। कांग्रेस सिर्फ घोषणा करती है। चुनाव के समय पर आते हैं। जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। यह परिवारवाद के लोग हैं। परिवार की पार्टी है। कोई बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहता है, तो कोई पत्नी को मुख्यमंत्री बनना चाहता है। इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है। मुल्क के मालिक को इन्होंने रोड पर लाकर छोड़ दिया है। भ्रष्टाचारियों को शासन सौंपने का काम किया है। वर्ष 2014 के बाद देश में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। आप गांव का, जिले का परिवर्तन देख लें। प्रदेश का परिवर्तन देख लें।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और नक्सलवाद से मुक्ति का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आज तक किसी किसान के खाते में पैसा आया था क्या, अब खाते में पैसा आता है और मोबाइल पर सूचना आ जाती है। 20 मई की सुबह 7:00 बजे से लाइन में लगकर लगातार कमल छाप में बटन दबाना है। पहले मतदान और उसके बाद जलपान करना है। हजारीबाग से मनीष जायसवाल को रिकॉर्ड बहुमत से विजयी बनाना है। इंडी गठबंधन के लोग चुनाव के समय कई झूठी बातें करेंगे। उन्हें करारा जवाब देना है। झारखंड से 14 में से 14 सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों को जिताना है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp