Join Us On WhatsApp

बिहार विधानसभा बजट सत्र शुरू: तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे, कानून-व्यवस्था पर राज्यपाल का जोर

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई, जहां कानून-व्यवस्था से लेकर बजट तक के संकेत देखने को मिले।

bihar budget session started
बिहार विधानसभा बजट सत्र शुरू: तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे, कानून-व्यवस्था पर राज्यपाल का जोर- फोटो : Darsh NEWS

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण जारी है। इस दौरान राज्यपाल मुस्कुराते दिखे, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हंसते हुए नजर आए। राज्यपाल ने अपने भाषण में लॉ-एंड-ऑर्डर पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। 24 नवंबर 2005 से पहले बहुत कम काम हुआ था, लेकिन उसके बाद सरकार ने तेजी से काम शुरू किया। राज्यपाल ने बताया कि सरकार अपराध नियंत्रण और लॉ-एंड-ऑर्डर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। 2005 से पहले पुलिस बल की संख्या कम थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख 30 हजार कर दिया गया है। बिहार में महिला पुलिस बल की संख्या देश में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा कांड ने ढक दी बजट की चर्चा, विपक्ष के हमले में घिरी NDA सरकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हाल ही में अपने पैर के अंगूठे का ऑपरेशन करवा चुके हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बावजूद वे व्हीलचेयर पर सदन में शामिल हुए। तेजस्वी ने 24 दिसंबर को अपने पैर के अंगूठे का नाखून निकलवाया था। सदन शुरू होने से पहले भाई वीरेंद्र ने कहा कि डॉक्टर ने तेजस्वी को रेस्ट करने की सलाह दी है। इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि वे सदन में नहीं आने के बहाने ढूंढ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देश के बजट के बाद अब बिहार के बजट सत्र से खुलेगा NDA सरकार का रोडमैप

सदन में अन्य विधायकों ने भी बयान दिए। अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमें अपने धर्म का सम्मान करना चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। लेफ्ट के संदीप सौरभ NEET छात्रा के समर्थन में पोस्टर लेकर आए और CBI जांच की बजाय सुप्रीम कोर्ट जज के अंदर जांच की मांग की। भाई वीरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को झुनझुना थमा दिया है, बजट में कुछ नहीं मिला। राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर परिचर्चा और मतदान होगा। यह सत्र 27 फरवरी तक चलेगा और इसमें कुल 19 बैठकें होंगी।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp