Jehanabad : बिहार-झारखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण अधिकांश नदियां उफान पर है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। साथ ही साथ लोगों के जनजीवन पर भी खासा असर दिख रहा है। जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाली दरधा और जमुनई नदी के पानी में बेतहाशा वृद्धि के कारण जहानाबाद शहरी क्षेत्र का निचला इलाका डूबने लगा है। जहानाबाद शहर के जाफरगंज अंबेडकर नगर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके कारण लोग अपना घर खाली कर ऊंचे स्थान जाने को विवश है। वहीं शहर के जाफरगंज और श्याम नगर के समीप नदी पर बना पुल भी डूब गया है। पुल के ऊपर से 3 से 4 फीट पानी बह रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Bihar Flood Video: बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, लगातार बारिश से नदियां उफान पर...

 वहीं लोगों को जाफरगंज लालसेबीघा, धनगांव जाने के लिए 5 से 7 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों के खेतों तक बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके कारण फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बनी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में एका एक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है जो अभी तक बढ़ ही रही है। 

Bihar Flood Video: बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, लगातार बारिश से नदियां उफान पर...

हालांकि, प्रशासन के द्वारा ऐतियातन लोगों को अलर्ट भी किया गया था की नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है ऐसे में लोग अपने जान माल की सुरक्षा करें। वहीं प्रशासन के वरिय अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने में जुटे हैं। दरअसल, बिहार-झारखंड में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाली फल्गु,दरधा, मोरहर जमुनईया नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Bihar Flood Video: बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, लगातार बारिश से नदियां उफान पर...



जहानाबाद से पवन कुमार की रिपोर्ट