Join Us On WhatsApp

नीट छात्रा मौत मामले में CBI ने रजिस्टर किया केस तो बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सहरसा मेयर के मामले में कहा...

नीट छात्रा मौत मामले में CBI ने रजिस्टर किया केस तो बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सहरसा मेयर के मामले में कहा...

bihar me law and order
नीट छात्रा मौत मामले में CBI ने रजिस्टर किया केस तो बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सहरसा मेयर के मामल- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में अब CBI ने मामला दर्ज कर लिया है। CBI जांच की अनुशंषा के साथ ही राज्य सरकार में मंत्री ने नीतीश कुमार की सुशासन की बात कहते हुए किसी भी दोषी को नहीं बख्शे जाने की बात कही थी अब इस मामले में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सहरसा के मेयर पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर भी बड़ी बात कही

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सहरसा मेयर के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में सिर्फ मेयर ही नहीं अगर कोई अधिकारी या सरकारी कर्मी की भी मिलीभगत पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नीतीश सरकार में जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी या सरकारी कर्मी, दोष सिद्ध होने पर सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें     -       NEET छात्रा मौत मामले में आया बड़ा अपडेट, सीएम नीतीश के आग्रह को CBI ने....

इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नीट छात्रा मामले में CBI के द्वारा केस रजिस्टर किये जाने के सवाल पर कहा कि NDA की सरकार पारदर्शिता और जिम्मेवारी के साथ जांच करवा रही है। मामले में जो भी दोषी होंगे, चाहे वह कोई हों, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विधान परिषद में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लॉ एंड ऑर्डर पर निशाना साधे जाने को लेकर कहा कि बिहार में हर हाल में कानून का ही राज चलेगा। जो लोग भी कानून को अपने हाथ में लेंगे वे बच नहीं पाएंगे। NDA सरकार की प्राथमिकता लॉ एंड ऑर्डर है और यह हर हाल में सही रहेगा

यह भी पढ़ें     -       जेल में बंद पप्पू यादव की कम नहीं हो रही मुश्किलें, एक बार फिर जमानत को लेकर कोर्ट में...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp