Join Us On WhatsApp
BISTRO57

BJP अध्यक्ष JP नड्डा की मुजफ्फरपुर में सभा, परिवारवाद पर बोला हमला..

BJP President JP Nadda's rally in Muzaffarpur, attacks nepot

MUZAFFARPUR -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दौरे पर परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा है. जम्मू कश्मीर से लेकर बिहार तक की चर्चा की 

दरअसल  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा के केरमा आंबेडकर स्टेडियम मे जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे. इस दौरान कई नेता और बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने वैशाली और मुजफ्फरपुर लोकसभा की जनता को संबोधित करते हुई nda प्रत्याशी को जिताने की.



जेपी नड्डा ने भारत माता की जय से शुरुआत करते हुए कहा की इतनी गर्मी में हमारे माता बहन भाई सब आए है। बाबा गरीबस्थान को नमन करके बात करता हूं। यह चुनाव प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प है। सबका चुनाव जीतना उतना ही आवश्यक है , जितना विकसित भारत का संकल्प को पूरा करना। हमलोग ने 10 साल में भारत की राजनीति को बदलते देखा हैं । 10 साल पहले जब राजनीति की चर्चा करते थे तो भारत का साधारण नागरिक राजनीति के प्रति उदासीन था। उनके मन में बैठ हुआ था कि कुछ नही बदलने वाला है। ये राजनेता कुछ नही करेंगे ऐसे ही समय गुजरेगा। लेकिन, मोदी के नेतृत्व में साधारण आदमी को यकीन हो गया है कि भारत अब विकसित बनेगा । एक वक्त राजनीति थी अगड़ा है, पिछड़ा है, नदी के पार का है, किस जाति का है। लेकिन, मोदी ने राजनीति की परिभाषा, चाल ढाल, सोच सब बदल डाली। अब राजनीति विकास पर हो रही है। आज साधारण व्यक्ति विकास के प्रति भूख रखा है। उसके मन में तमन्ना है कि विकास होना चाहिए। रिपोर्ट कार्ड की राजनीत नही करना है। 


आज राजनीति जो बदली है, वह बदलकर साधारण आदमी के लिए बनी है। 11 साल पहले भारत की अर्थ व्यवस्था 11वे नंबर पर खड़ी थी। लेकिन, आज हम पांचवे नंबर की अर्थ व्यवस्था बन गए है। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। देश को भी तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाना है। आज दवाई बनाने में भारत दूसरे नंबर पर है। सबसे सस्ती और अच्छी दवा भारत बना रहा है।


10 साल पहले मोबाइल पर लिखा होता था मेड इन चाइना, ताइवान अब लिखा रहता है मेड इन इंडिया। यह बदलता भारत है। आज भारत गांव, गरीब, वंचित, शोषित, युवा को मोदी ने ताकत दी है। गरीब कल्याण योजना दुनिया की सबसे बड़ी फूड कार्यक्रम है। बिहार में 80 करोड़ 70 लाख लोगो को 5 किलो गेंहू और चावल दी जा रही है। आज 25 करोड़ गरीब लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए है। भारत की गरीबी एक प्रतिशत से भी नीचे आ गई। आयुष्मान भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम है। मैं भी स्वास्थ्य मंत्री था। मुझे चिट्ठी लिख करते थे, मेरे इलाके में एक व्यक्ति का हार्ट का ऑपरेशन करना है, किडनी का खराब है। इसी तरीके से दो से पांच लाख खर्च होंगे। 10 करोड़ 74 लाख परिवार, 55 करोड़ लोग को हर साल पांच लाख का हेल्थ कवर दिया। इस देश का कोई भी बुजुर्ग, माता जिसकी उम्र 70 से अधिक होगी, अमीर हो या गरीब सबको पांच लाख का हेल्थ कवर दिया जाएगा। किन्नर का किसी ने चिंता नही किया। उन्हे भी आयुष्मान से जोड़ा जाएगा। 


1993 में एमएलए बन गया था। बीडीओ आते थे कहते थे आपके पंचायत में दो इंदिरा आवास मिला है। प्रधानमंत्री ने 4 करोड़ आवास योजना के तहत मकान बनाया गया। गांव पक्की सड़क से जुड़ रहे है। डेढ़ लाख गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया। 18 हजार गांव बिजली से वंचित थे, सब गांव में बिजली पहुचाई गई। किसान को हर दूसरे चौथे महीने पर 11 करोड़ 78 लाख किसानों को दो हजार रुपए जाते है। 


लालू कहते है बिहार के साथ अन्याय हुआ। अन्याय तो तुमने किया है। केंद्र सरकार की तरफ से 3 लाख करोड़ बिहार को दिए गए। स्मार्ट सिटी के लिए रुपए दिए गए। 8 मेडिकल कॉलेज 6 वर्षो में दिए गए। 3 हजार से अधिक नेशनल हाईवे बनाया जा रहा है। बिहार में 80 किमी की सड़क  का काम चल रहा है। रेल के बजट 9 गुना बढ़ा दिया गया है। छपरा से मुजफ्फरपुर को डायरेक्ट जोड़ने का काम चल रहा है।  हमारे विरोध में वे लोग खड़े है जिन्हे आपसे कोई लेना देना नही है। उनको अपने परिवार, भ्रष्टाचार, घोटाले से लेना देना है। 



लालकिले से मोदी कहते है भ्रष्टाचारियों को मिटाएंगे। इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे है। मोदी साधारण परिवार से आते है। बिहार का नौजवान विवकेशील है। जम्मू कश्मीर में मुफ्ती महबूबा, अब्दुल्लाह, लालू, राबड़ी, ममता, अभिषेक, कविता, करुणानिधि, स्टालिन, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव सब परिवार की पार्टी है। 

कोयला घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कॉमन वेल्थ गेम, अखिलेश ने लैपटॉप, गोमती रिवर, लालू चारा, अलकतरा, जमीन के बदले नौकरी, ममता ने शिक्षक, अरविंद केजरीवाल ने शराब का घोटाला किया। सोनिया, राहुल, लालू, तेजस्वी, ममता के मंत्री, संजय सिंह, टीएमसी के मंत्री, डीएमके के मंत्री बेल पर हैं , अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सब जेल में है। ये लोग या तो जेल में है या बेल में है।किसी का भी आरक्षण नही जाने वाला है। सबको आरक्षण मिलेगा। हाईवे की सड़क, aiims सब अच्छा काम चल रहा है।


मंत्री केदार गुप्ता ने कहा की 2019 में जो प्रत्याशी थे उन्हे हमलोगो ने 4 लाख से अधिक वोट से जिताने का काम किया था। लेकिन, इस बार जनता ने मन बनाया है कि राजभूषण निषाद को पांच लाख से अधिक वोट देकर विजय बनाना है ।


मुजफ्फरपुर से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि एक समय भारतीय जवान के ऊपर पत्थर  बाजी होता था। लेकिन, अब किसी की हिम्मत नही है। पाकिस्तान के एक बच्चा का इंटरव्यू आया था। उसने कहा था कि भारत की वजह से हम सकुशल अपने घर पहुंचे।  इंडस्ट्रियल, चिकित्सक, शिक्षा, एयरपोर्ट से लेकर पानी लगने तक का काम करूंगा।

मुजफ्फरपुर से मुकेश ठाकुर की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp