सीवान: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा पर आज सीवान में हैं वहीं दूसरी तरफ एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर एक जोरदार ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस समेत प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
घटना सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़राम गांव की है जहां भीषण ब्लास्ट हुआ है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पटाखा निर्माण का कार्य चल रहा था और इसी दौरान वहां बड़ा ब्लास्ट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुना गया। मृतक की पहचान स्थानीय जाल बदर के मुर्तुजा अंसारी के रूप में की गई।
यह भी पढ़ें - मोटी सैलरी के साथ IIM का सर्टिफिकेट भी, बिहार सरकार इन युवाओं को दे रही बड़ा मौका, आप भी कर सकते हैं...
घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई जबकि आसपास के घर के दरवाजे खिड़कियाँ हिलने लगी। लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि मृतक का धड़ घर के समीप था जबकि उसका सर उड़ कर घर के पीछे चला गया। इसके साथ ही घर के आसपास के पेड़ पौधे भी झुलस गए। बॉडी की हालत ऐसी है कि पहचानना मुश्किल है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया है। ब्लास्ट वाली जगह पर से लोगों की भीड़ को पुलिस ने हटा दिया है और फ़िलहाल जांच में जुट गई है। घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि घर में अवैध रूप से पटाखा बनाया जाता था। पूरा परिवार पटाखा बनाने के कार्य में लिप्त था।इस मामले की शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। बता दें कि घटना के वक्त सीएम नीतीश घटनास्थल से करीब 8-10 किलोमीटर दूर अपनी समृद्धि यात्रा में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें - पिछले गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी ने मोह लिया था मन, इस बार क्या होने वाला है...