Chachi Bhatija Love Affair : बिहार से एक ऐसी खबर, जिससे आप भी पढ़कर सोच में डूब जाएंगे। आपको बता दें कि, घर से भागने के 5 दिन बाद लौटी चाची ने भतीजे के साथ गांव के ही मंदिर में अचानक शादी रचा ली। वहीं दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा के साथ-साथ ट्रेंड चल रहा है। इस शादी को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं। भतीजे से शादी रचाने वाली चाची आयुषी कुमारी का बयान काफी सुर्खियों में है। चाची आयुषी ने बताया कि, दोनों के बीच बीते दो साल से Love Affair चल रहा था। आयुषी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह भतीजे को अपना पति बता रही हैय़। भतीजे से शादी करने की असल वजह का भी खुलासा हुआ है।

Chachi Bhatija Love Affair : सास दामाद की शादी के बाद अब चाची-भतीजा ने ली 7 फेरे, पति के सामने पत्नी ने किया खुलासा... कहा- मन...


यह मामला बिहार के जमुई जिले के नगर थाना के सिकरिया गांव का बताया जा रहा है। जहां 24 वर्षीय आयुषी कुमारी अपने पति और बच्चे को छोड़ 23 साल के प्रेमी भतीजे सचिन से शादी रचा ली। गांव के मंदिर में ही भतीजे ने प्रेमिका चाची की मांग में सिंदूर भर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 2021 में आयुषी की शादी विशाल कुमार से हुई थी। तीन साल की एक बेटी भी है। एक साल से आयुषी का लव अफेयर पड़ोस में रहने वाला उसके पति के भतीजे सचिन से चल रहा था। पड़ोस में रहने के कारण आयुषी और सचिन नजदीक आए थे। सचिन का अपने चाचा के घर आना जाना रहता था, फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान चाची और भतीजा एक दूसरे के इतने नजदीक हो गए कि, घर में विवाद होने लगा। इस नजदीकी से आयुषी के पति नाराज रहते थे। आयुषी के पति को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जब उसने विरोध किया तो आयुषी भतीजे प्रेमी के साथी आगे की जिंदगी गुजारने की जिद पर अड़ गई।

Chachi Bhatija Love Affair : सास दामाद की शादी के बाद अब चाची-भतीजा ने ली 7 फेरे, पति के सामने पत्नी ने किया खुलासा... कहा- मन...

यह मामला थाना से कोर्ट तक पहुंचा। इसी बीच बीते रविवार को दोनो घर से भी भाग गए थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के पहले ही घर से भागने के पांच दिन बाद लौटकर चाची ने प्रेमी भतीजे से गांव के ही मंदिर में शादी रचा ली।

Chachi Bhatija Love Affair : सास दामाद की शादी के बाद अब चाची-भतीजा ने ली 7 फेरे, पति के सामने पत्नी ने किया खुलासा... कहा- मन...

चाची आयुषी कुमारी ने बताया कि 'प्यार तो कभी भी हो जाता है। मोबाइल, घर सभी कनेक्शन, सबकुछ था। घर के बगल में रहने वाला सचिन ही मेरा पति है। मेरी बेटी अपने पिता के साथ रहेगी। पति प्रताड़ित करता था, जिस कारण सचिन से उसे प्यार हो गया.. मैंने अपने पहले पति को छोड़ दिया है। कोई गिला-शिकवा नहीं है। आगे की जिंदगी सचिन के साथ ही गुजारूंगी। हर औरत एक जैसी नहीं होती है। मेरे साथ अत्याचार किया। बिना अत्याचार के किसी को किसी और दिल नहीं लगता। कोर्ट में सब कुछ लिखा हुआ है। मेरे पहली शादी 2021 में हुई थी।'

Chachi Bhatija Love Affair : सास दामाद की शादी के बाद अब चाची-भतीजा ने ली 7 फेरे, पति के सामने पत्नी ने किया खुलासा... कहा- मन...

वहीं प्रेमी सचिन ने बताया कि, दोनों के बीच एक साल से प्रेम -प्रसंग चल रहा था। जिससे शादी की है, रिश्ते में चाची लगती है। हम दोनों शादी से खुश हैं। इधर, आयुषी के पति विशाल का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग का विरोध करने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी। पत्नी के नहीं मानने पर तलाक की अर्जी दी है। लेकिन, उससे पहले घर से भागकर आयुषी ने शादी कर ली। अब उसकी मर्जी जहां रहे जिसके साथ रहे, भविष्य में वह उसे दोबारा नहीं अपनाएगा।

Chachi Bhatija Love Affair : सास दामाद की शादी के बाद अब चाची-भतीजा ने ली 7 फेरे, पति के सामने पत्नी ने किया खुलासा... कहा- मन...