Join Us On WhatsApp

चेकिंग में खुला राज: ट्रक के तहखाने से निकली हजारों लीटर शराब

पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक के गुप्त तहखाने से 1356 लीटर शराब बरामद की गई है।

checking me nikli hazaro liter sharab
चेकिंग में खुला राज: ट्रक के तहखाने से निकली हजारों लीटर शराब- फोटो : Darsh News

पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। टीम ने एक ट्रक के गुप्त तहखाने (सीक्रेट चैंबर) से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 1356 लीटर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह शराब 2712 पीस में थी, जिसे 113 पैकेटों में छिपाकर ट्रक के अंदर विशेष रूप से बनाए गए तहखाने में रखा गया था। ट्रक को इस तरह से मॉडिफाई किया गया था कि सामान्य जांच के दौरान शराब का पता न चल सके। यह खेप झारखंड के बोकारो से लाई जा रही थी और इसे बिहार के अलग-अलग जिलों में खपाने की योजना थी।

यह भी पढ़ें: वैशाली हंगामा: शराब छापेमारी में पुलिस पर भीड़ का हमला, हवाई फायरिंग से बजीं गोलियां

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक राजेश राय और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वैशाली जिले के गोरेगांवा निवासी खलासी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चालक राजेश राय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पंडारक थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह शराब बिहार के किन जिलों में सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें: सड़क पर ही बैठ गई तेजस्वी की सिपाही, कहा 'कहते थे बुलडोजर चलाएंगे लेकिन आज...'

इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे तस्करों के मंसूबों को करारा झटका लगा है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp