Join Us On WhatsApp

होली में घर आना बना मिशन इम्पॉसिबल! ट्रेन फुल, फ्लाइट का किराया सुन उड़ जाएंगे होश

होली से पहले बिहार आने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है और फ्लाइट का किराया रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में लोग कंफर्म टिकट के लिए होली स्पेशल ट्रेन और बसों का सहारा ले रहे हैं।

Coming home for Holi has become a mission impossible
होली में घर आना बना मिशन इम्पॉसिबल! ट्रेन फुल, फ्लाइट का किराया सुन उड़ जाएंगे होश- फोटो : Darsh NEWS

होली नजदीक आते ही घर लौटने की चाहत बढ़ गई है, लेकिन इस बार बिहार आने वालों के लिए सफर आसान नहीं है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से पटना पहुंचना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है और फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है। दिल्ली से पटना की फ्लाइट का किराया 13 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं 1 मार्च को मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट के टिकट 16 हजार रुपए तक बिक रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन नई दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 6131, 6E 1009) का किराया 15,497 रुपए है, जो पटना की फ्लाइट से कम है। 

1 और 2 मार्च को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। सीमांचल, श्रमजीवी, विक्रमशिला, संपूर्ण क्रांति, पूर्वा, मगध, ब्रह्मपुत्र मेल और पूर्वोत्तर क्रांति जैसी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर और एसी क्लास में सीट उपलब्ध नहीं है। मुंबई से पटना के लिए भी यही हाल है। सिर्फ LTT दानापुर स्पेशल (01143) में AC-3 और AC-2 में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। कोलकाता से पटना आने वालों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट मिल रहा है, जबकि अन्य ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रेलवे बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के लिए 285 होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।


दिल्ली से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें:

आनंद विहार-शेखपुरा (04070/04069)

नई दिल्ली-बरौनी (04054/04053)

नई दिल्ली-सुपौल (04060/04059)

दिल्ली-सीतामढ़ी (04010/04009)

आनंद विहार-लौकहा बाजार (04014/04013)

आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन (04066/04065)

जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651/04652)

हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (09032)

आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल (03009/03010)

आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल (03435/03436)

इसके अलावा गांधीधाम-भागलपुर (09451/09452), पुरी-पटना (08439/08440), चर्लपल्ली-रक्सौल (07005/07006), गोरखपुर-सियालदह (03131/03132) और गोरखपुर-आसनसोल (03525/03526) स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। साथ ही 10 राज्यों से बिहार के लिए 200 से ज्यादा होली स्पेशल बसें भी चलाई जाएंगी। 23 फरवरी से बस सेवा शुरू होगी। दिल्ली से आने वाली बसों का किराया करीब 3 हजार रुपए तक तय किया गया है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp