दरभंगा: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के साथ ही अतिक्रमण और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को दरभंगा में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। शहर से सटे पंडसराय रेलवे गुमटी के समीप प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान अस्थायी निर्माण समेत स्थायी निर्माण को भी तोड़ा गया साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर फिर से अतिक्रमण की तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - सरकारी कर्मियों की लेट लतीफी को बर्दाश्त नहीं करेगी सम्राट सरकार, कार्य समय को लेकर सख्त निर्देश जारी
मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य और सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर एसडीएम विकास कुमार और डीसीएलआर संजीत कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही और अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन उनकी एक न चली। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि नोटिस के बावजूद जो लोग खुद से अपना अतिक्रमण नहीं हटायेंगे उनके निर्माण को हम तोड़ कर हटायेंगे। अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरओबी निर्माण और सड़क चौड़ीकरण से इलाके में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।
यह भी पढ़ें - 'केस नहीं उठाया तो जान मार दिया जायेगा' और फिर बदमाश ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, युवती को लगी





