सहरसा: बड़ी खबर सहरसा से है जहां भूमि विवाद में अपराधियों ने एक फौजी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना सहरसा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव की है जहां भूमि ववाद में बदमाशों ने राजू साह नमक एक फौजी को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में जख्मी राजू साह ने बताया कि वह अपनी जमीन पर सोमवार को दीवार खड़ा करवा रहे थे। कुछ सामान कम पड़ जाने पर वह सामान लाने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने उन्हें सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें - हथियार चलाना नहीं आता तो..., गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी चेतावनी, कहा 'हाथ बांध कर..'
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि भूमि विवाद में गोली मारे जाने की जानकारी मिली है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।