पटना: JEE मेंस का परिणाम घोषित हो गया है और इसमें बिहार के कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। JEE मेंस परीक्षा में गोल इंस्टिट्यूट के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और संस्थान के पुराने रिकॉर्ड को कायम रखा है। गोल के कई छात्रों ने 95 परसेंटाइल से भी अधिक अंक प्राप्त किया है जिसके बाद संस्थान के शिक्षकों और छात्रों में काफी हर्ष का माहौल है। इस वर्ष के परिणाम में श्रृष्टि राज ने 98.94 परसेंटाइल, लकी कुमारी ने 98.17 परसेंटाइल, उज्जवल कान्त मिश्रा ने 97.77 परसेंटाइल तथा तेजस ने 92.27 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। इसके अलावा गोल के कई छात्रों ने उच्च परसेंटाइल अंक प्राप्त कर टॉप स्कोरर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें     -     बिहार प्रतिदिन कर रहा 100 करोड़ रूपये ब्याज के रूप में भुगतान, तेजस्वी ने कहा '41 हजार करोड़ रूपये बांट दिए अब खजाना खाली'

छात्रों की सफलता से खुश गोल इंस्टिट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने छात्रों को बधाई दी एवं कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और गोल की व्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य केवल चयन नहीं बल्कि श्रेष्ठ परिणाम देना है। वहीं सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि गोल के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारी टीम के समर्पण और छात्रों के विश्वास का परिणाम है। आर एंड डी हेड आनंद वत्स एवं एकेडमिक हेड गौरव सिंह ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गोल की टेस्ट सीरीज़, नियमित प्रैक्टिस और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर आधारित पढ़ाई ही इस सफलता का मुख्य आधार है। गोल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह “Goal the Result Factory” के रूप में विद्यार्थियों के सपनों को सफलता में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें     -     संजय बने रहेंगे JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नीतीश ने जारी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, निशांत को...

YouTube Video