Join Us On WhatsApp

घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी! होली के बाद भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

होली से पहले ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए होली से पहले और बाद में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें और त्योहार के बाद समय पर काम पर लौट सकें।

Good news for those returning home! Special trains will run
घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी! होली के बाद भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें- फोटो : Darsh NEWS

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग शहरों में काम करने वाले लोग अपने घर लौट रहे हैं, ताकि परिवार के साथ रंगों का यह पर्व मना सकें। स्टेशनों पर लंबी कतारें और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि यात्रा का दबाव काफी बढ़ गया है। यात्रियों की इस बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। होली से पहले बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों को टिकट और सीट की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन ट्रेनों के जरिए रेलवे भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: होली पर घर आने के लिए नहीं मिल रही ट्रेनों में टिकट फिर भी 'No Tension', 200 बसों में टिकट बुकिंग शुरू...

सिर्फ त्योहार से पहले ही नहीं, बल्कि होली के बाद भी रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि होली के बाद भी प्रमुख स्टेशनों से अलग-अलग शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका मकसद यह है कि जो लोग अपने घर आए हैं, वे त्योहार के बाद बिना परेशानी के अपने काम पर वापस लौट सकें।

यह भी पढ़ें: इन शहरों से होली में आना है बिहार और ट्रेन में नहीं है टिकट, उठाइए बैग और चल दीजिये, सरकार ने शुरू कर दी...

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे समय से टिकट बुक करें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, ताकि सभी की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp