ईरान और अमेरिका के युद्ध के बीच भारत में भी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। गृह मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है साथ ही कहा है कि सांप्रदायिक हिंसों से निपटने के लिए तैयार रहें। गृह मंत्रालय से बीते दिन जारी एक पत्र में लिखा गया है कि विदेश में हो रहे घटनाक्रम का असर भारत में भी पड़ सकता है और संभव है कि इसका सबसे अधिक असर धार्मिक आयोजनों के समय हो।
यह भी पढ़ें - पटना में दो तस्वीरें: एक ओर चिराग पासवान की जश्न-ए-होली, दूसरी ओर राबड़ी आवास पर पसरा सियासी सन्नाटा
गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखे पत्र में निर्देश दिया है कि भड़काऊ भाषण देने वाले ईरान के समर्थकों की पहचान कर उन पर नजर रखें। गुप्त सूत्रों के अनुसार विदेश में घट रही घटनाक्रमों का फायदा उठाते हुए चरमपंथी देश के अंदर भी तनाव बढ़ा सकते हैं। सरकार ने राज्यों को लोगों के बयानों पर खास ध्यान रखने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि बीते दिनों से ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे भीषण जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की खबर सामने आ रही है जिसके बाद भारत के कई शहरों में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इसके साथ ही ईरान अब अमेरिका और इजरायल समेत उसके करीब 13 से अधिक समर्थक देशों पर भी हमले कर रहा है जिससे आशंका है कि ईरान पर भी हमले तेज हो सकते हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें - होलिका दहन से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन! 450 कर्मी तैनात, 47 स्थानों पर कड़ी निगरानी