Join Us On WhatsApp

झारखंड में छह आईएएस अफसरों का हुआ तबादला....

Jharkhand IAS Officers Transfer

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य सरकार ने छह आईएएस अफसरों का तबादला किया है। मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले का उपायुक्त बनाया गया है। जबकि शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। साथ ही रंजीत कुमार लाल को उर्जा उत्पादन निगम का एमडी बनाया गया है। इस संबंध में सोमवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आदेश जारी किया है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp