Join Us On WhatsApp

वीडियो वायरल होने के बाद थप्पड़बाज महिला दारोगा पर गिरी गाज, SP ने कर दिया...

वीडियो वायरल होने के बाद थप्पड़बाज महिला दारोगा पर गिरी गाज, SP ने कर दिया...

mahila daroga line hajir
वीडियो वायरल होने के बाद थप्पड़बाज महिला दारोगा पर गिरी गाज, SP ने कर दिया...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना से स्टे बिहटा इलाके में बीते दिनों एक महिला दारोगा के द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़े जाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें अब बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप ने कार्रवाई करते हुए महिला को लाइन हाजिर कर दिया है। थप्पड़बाज महिला दारोगा पर कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारी ने पीपल फ्रेंडली पुलिसिंग का हवाला दिया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दरअसल राजधानी पटना के बिहटा थाना क्सेह्त्र में एक जगह रास्ते के विवाद में पुलिस पहुंची थी। इस दौरान बातचीत करते हुए एक युवक महिला दारोगा से उलझ रहा था और जिसे महिला दारोगा बार बार चुप रहने के लिए कहते हुए थप्पड़ मारने और उठा लेने की धमकी देती नजर आई थी। वायरल वीडियो में युवक महिला दारोगा से यह भी कहता सुना जा रहा था कि अगर आपकी इक्षा हो तो आप मुझे थप्पड़ भले मार दीजिये लेकिन मेरी बात सुननी होगी। इसी बहसबाजी के दौरान महिला दारोगा ने युवक को थप्पड़ मार दिया था जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें       -      6 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में क्या हुआ था? CCTV फूटेज आया सामने...

वीडियो वायरल होने के बाद अब पटना सिटी पश्चिमी एसपी भानु प्रताप ने बड़ी कार्रवाई की और महिला दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले में बिहटा थानाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो का आधा हिस्सा ही वायरल किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने माना कि पीपल फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत किसी को भी थप्पड़ मारना उचित नहीं है। 

यह भी पढ़ें       -      केंद्रीय बजट पर CM नीतीश ने दी अपनी प्रतिक्रिया, PM मोदी और वित्त मंत्री को...

पटना से पशुपति नाथ शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp