Join Us On WhatsApp

Most Wanted अपराधी मनोज-मानिक गिरफ्तारी से पहले वीडियो में खुद कहा, ‘पुलिस कभी भी फर्जी एनकाउंटर कर सकती है’

पटना के कुख्यात इनामी अपराधी मनोज सिंह और उसका सहयोगी मानिक सिंह बेंगलुरु से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता। फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे।

manoj manik arrested
कुख्यात अपराधी मनोज-मानिक गिरफ्तारी से पहले वीडियो में खुद कहा, ‘पुलिस कभी भी फर्जी एनकाउंटर कर सकत- फोटो : Darsh News

दानापुर: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शंभूपुरा निवासी कुख्यात इनामी अपराधी मनोज सिंह और उसके सहयोगी मानिक सिंह को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे और बिहार पुलिस उनके सुराग पर लंबे समय से नजर रख रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को मिली खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने कई दिनों तक निगरानी की और फिर बेंगलुरु में दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। मनोज सिंह नौबतपुर और आसपास के इलाकों में आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं और उस पर बिहार पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें: बिहार को मिली हाई-स्पीड सौगात, पटना से गुजरेगी पहली बुलेट ट्रेन

गिरफ्तारी से पहले मनोज सिंह ने पुलिस एनकाउंटर की आशंका जताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने की कोशिश करता दिखा। हालांकि, पुलिस ने इसे अफवाह बताते हुए स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत की गई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बजट सत्र के बीच बाहुबली अनंत सिंह ने ली शपथ, नीतीश–सम्राट से मिलाया हाथ

फिलहाल दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क, फरारी के दौरान मदद करने वाले और छिपने के ठिकानों की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस और एसटीएफ के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे राज्य में कानून व्यवस्था की मजबूती को और बढ़ावा मिलेगा।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp