Join Us On WhatsApp

मोस्ट वांटेड दिल्ला STF के हत्थे चढ़ा, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार उर्फ दिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

Most wanted arrested by Delhi STF
मोस्ट वांटेड दिल्ला STF के हत्थे चढ़ा, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार- फोटो : Darsh NEWS

खगड़िया जिला के कुख्यात और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी दिलखुश कुमार उर्फ दिल्ला को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से की गई, जहां अपराधी लंबे समय से छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, दिलखुश कुमार चित्रगुप्त नगर थाना कांड संख्या 86/25 दिनांक 13 अगस्त 2025 के तहत वांछित था, जिसमें उस पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दिलखुश कुमार ने 13 अगस्त 2025 को दो लाख रुपये की सुपारी लेकर जमीन कारोबारी नीरज चौधरी उर्फ बुलबुल चौधरी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में नीरज चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ समय बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही दिलखुश कुमार फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें: हो जाएं सावधान नौकरी का सपना दिखाकर हो रही है लाखों की ठगी, मोतिहारी में सामने आया ठगी का नेटवर्क

एसटीएफ और जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सुल्तानगंज क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलखुश कुमार के खिलाफ खगड़िया और आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत तीन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल बनाए हुए था।

यह भी पढ़ें: थावे मंदिर केस में बड़ा मोड़, बरामद ज्वेलरी को मुक्त करने का आदेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है और आम जनता को राहत मिलेगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp