Join Us On WhatsApp

दो छोटे बच्चों की मां ने रहस्यमय तरीके से तोड़ा दम! पति पर हत्या का आरोप – क्या है सच्चाई?

त्रिवेणीगंज में 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ दिया। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

Mother of two young children dies mysteriously
दो छोटे बच्चों की मां ने रहस्यमय तरीके से तोड़ा दम! पति पर हत्या का आरोप – क्या है सच्चाई?- फोटो : Darsh NEWS

सुपौल– त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 9 में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान बभनगामा निवासी आशीष कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वाले भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया।

मायके वालों का कहना है कि आशीष अक्सर नशे की हालत में नेहा के साथ मारपीट करता था। मृतका के पिता वरुण झा का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आशीष ने नशे में धारदार हथियार से नेहा पर हमला किया था। पुलिस ने पति आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मौके पर फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन हुए हैरान करने वाले नज़ारे, छात्राओं और छात्रों ने तोड़ दिए नियम!

जानकारी के अनुसार, नेहा की शादी करीब सात साल पहले पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड 3 निवासी वरुण झा की बेटी नेहा और त्रिवेणीगंज वार्ड 9 के आशीष कुमार के साथ हुई थी। नेहा के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब अपनी मां के बिना रह गए हैं। स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 2026 वैलेंटाइन: फूल और चॉकलेट पीछे, कंडोम की मांग तीन गुना बढ़ी!

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही पुलिस मौत के कारण और किसी के शामिल होने की पुष्टि कर सकेगी। फिलहाल मामला गंभीर बना हुआ है और जांच जारी है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp