Join Us On WhatsApp

पूर्णिया में बदमाशों ने खुलेआम एक बेगुनाह की गोली मार कर ली जान

पूर्णिया में एक बेकसूर इन्सान को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

murder case in purniya
पूर्णिया में बदमाशों ने खुलेआम एक बेगुनाह की गोली मार कर ली जान - फोटो : Darsh News

पूर्णिया जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास फन सिटी के समीप आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सूरज बिहारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नेवालाल चौक के पास प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले को लेकर पंचायती चल रही थी। इस पंचायती में एक युवक पर आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन पंचायत का फैसला सभी को मंजूर नहीं था। इसी दौरान सूरज बिहारी बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि सूरज ने पंचायत के फैसले का विरोध किया, जिससे कुछ लोग नाराज हो गए।

यह भी पढ़ें: तीन दिन बंद रहे बैंक और अब चौथे दिन कर्मी चले गए हड़ताल पर, क्या है कारण...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार से पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ बदमाश मौके पर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें दो गोलियां सूरज बिहारी को लगीं। गोली लगते ही सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: चुनाव के दो महीने डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, बिहार के शीर्ष नेतृत्व की करेगी छुट्टी, कन्हैया-पप्पू...

वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नेवालाल चौक का इलाका अब चंबल जैसा बनता जा रहा है, जहां आए दिन हत्या और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सख्त कार्रवाई और विशेष ऑपरेशन चलाया जाए, ताकि अपराध पर लगाम लग सके। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp