पटना: देश में सोमवार को लगातार चौथे दिन भी बैंकों में काम काज ठप पड़ा हुआ है। शनिवार को महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार की वजह से सभी बैंक बंद रहे तो सोमवार को गणतंत्र दिवस की और अब आज सोमवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से बैंकों में काम काज ठप है और इसका असर अब आमलोगों पर दिखाई देने लगा है। बैंक कर्मी सप्ताह में 5 दिन काम करने की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है जिसके तहत आज पूरे देश में बैंककर्मी हड़ताल पर हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देश भर में बैंककर्मी जमा हो कर नारेबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में भी बैंककर्मियों ने हड़ताल किया और जम कर नारेबाजी की। इस हड़ताल में विभिन्न सरकारी बैंक के साथ निजी बैंक के कर्मी भी शामिल हैं। इस हड़ताल के कारण बिहार के कई शहरों और इलाकों में बैंक शाखाएँ पूरी तरह से बंद हैं। बैंककर्मियों की हड़ताल की वजह से एटीएम सेवा पर भी असर पड़ा है और कई जगहों पर एटीएम में रूपये खत्म हो गए हैं।
यह भी पढ़ें -
बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से SBI, PNB और बैंक ऑफ़ बड़ोदा जैसे सरकारी बैंक में काम काज ठप हो गया है। लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने और चौथे हड़ताल की वजह से काम काज पर असर काफी ज्यादा पड़ रहा है। हालांकि कुछ निजी बैंकों में सामान्य रूप से काम जारी है लेकिन अधिकतर बैंकों में हड़ताल की वजह से ग्राहकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
UFBU के सदस्यों की मानें तो उन लोगों ने मजबूरन आज हड़ताल किया है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांग उचित फोरम पर रख रहे हैं लेकिन इस पर अब तक आश्वासन के अलावे और कोई भी सुनवाई नहीं की गई है। यूनियन नेताओं का कहना है कि बैंकों में सोमवार से शुक्रवार तक ही काम लिया जाये जबकि शनिवार और रविवार को छुट्टी दी जाये।
यह भी पढ़ें -