पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए शपथ ली। नीतीश कुमार के शपथग्रहण के दौरान जदयू और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश वापस पटना लौट आये हैं और अब राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू की जाएगी। इस बीच बिहार में उनके बेटे निशांत कुमार भी लगातार राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। शुक्रवार को एक बार फिर निशांत कुमार ने राजधानी पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें   -  BJP पर बरसे तेजस्वी, कहा 'सरकार बनाने में व्यस्त हैं, 2 महीने से नहीं हुई कैबिनेट की बैठक', बर्बाद कर दिया बिहार को

1 अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास में निशांत कुमार ने गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेताओं से मुलाकात की और बैठक की। बैठक में बिहार में आने वाले समय को लेकर राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने विधायकों से आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और राय मशवरा किया। निशांत कुमार के साथ बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के कई विधायकों के साथ ही दूसरे प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे थे।

निशांत कुमार के साथ बैठक में बरारी के विधायक विजय सिंह निषाद, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, मांझी के विधायक रणधीर सिंह, बेलहर के विधायक मनोज यादव, फुलवारी के विधायक श्याम रजक, नोखा के विधायक चन्द्रवंशी, राजगीर के विधायक कौशल किशोर, सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल तथा करगहर के विधायक बशिष्ठ सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें   -  नीतीश के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज, दिल्ली में BJP की बैठक टली-तेजस्वी बंद कमरे में नेताओं के साथ बना रहे रणनीति

YouTube Video