Join Us On WhatsApp

नीतीश जाएंगे राज्यसभा तो कौन संभालेगा बिहार की कमान? आज अमित शाह के सामने कर सकते नामांकन...

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकल काफी जोरो पर है। हालांकि अभी जदयू की तरफ से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि वे अब दिल्ली की राजनीति में एंट्री करेंगे जबकि बिहार की राजनीति में उनके...

Nitish ki delhi yatra
नीतीश जाएंगे राज्यसभा तो कौन संभालेगा बिहार की कमान? आज अमित शाह के सामने कर सकते नामांकन...- फोटो : Darsh News

पटना: राज्यसभा चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन है और अभी भी बिहार की सीटों पर संशय बनी हुई है। भाजपा ने अपनी पार्टी के दो उम्मीदवार सहित तीन राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वहीं जदयू ने अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। जदयू की तरफ से उम्मीदवार के नाम की घोषणा में जितनी ही देर हो रही है सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर संभावना और अधिक प्रबल होते जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना आ रहे हैं और नितिन नबीन के साथ ही भाजपा के उम्मीदवार शिवेश कुमार, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी नामांकन करेंगे।

अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्चा बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी 11 बजे विधानसभा में नामांकन करेंगे। वहीं अब बिहार में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा जबकि जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की स्थिति में निशांत कुमार समेत एक अन्य नेता को डिप्टी सीएम बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें    -    राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर JDU में हो गया फाइनल, नीतीश के नाम पर..., विजय चौधरी ने कहा...

कौन बनेगा CM?

वहीं चर्चा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाते हैं तो फिर सीएम किस नेता को बनाया जाएगा। भाजपा की तरफ से तीन नेताओं के नाम की चर्चा है जिसमें बिहार की सरकार में दूसरे स्थान की भूमिका निभा रहे गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है वहीं गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम की भी चर्चा हो रही है। इसके साथ जदयू से डिप्टी सीएम के लिए निशांत कुमार और विजय चौधरी के नाम की चर्चा जोरो पर है। हालांकि अब तक जदयू की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है और न ही सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की पुष्टि हुई है।

विकासपुरुष की मिली है उपाधि

सीएम नीतीश कुमार 10 बार सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही 19 वर्षों से अधिक समय से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 2005 से अब तक बिहार की बिहार को काफी आगे बढ़ाया है। अधिक सीट होने के बावजूद भाजपा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाया और उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना। सीएम नीतीश अगर आज नितिन नबीन के साथ में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करवाते हैं तो फिर बिहार में एक युग का अंत हो जायेगा और बिहार में नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें   -    CM नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों से खुश नहीं हैं पार्टी के कार्यकर्ता, कहा 'सड़क पर उतरेगा जनसैलाब...'

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp