पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बदमाश ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को 6 से 7 गोलियां लगी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके के अशोक नगर की है जहां अपनी जमीन पर बाउंड्री करवा रहे एक व्यक्ति पर अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी जान ले ली।
यह भी पढ़ें - मंदिर और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की मांस-मछली दुकानें होंगी बंद, डिप्टी सीएम ने कहा 'हम तो...'
मृतक की पहचान तेजनंदन राय के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेजनंदन राय ने चोखा राय नाम के एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। जमीन के आगे वाले भाग में दुकान है और पीछे वाले भाग में वह बाउंड्री करवा रहे थे इसी दौरान चोखा राय के नाती ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मृतक को 6 से 7 गोलियां लगी है। गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - सिर्फ राहत नहीं, तैयारी भी, 10 लाख परिवारों को 680 करोड़ का भुगतान...