Join Us On WhatsApp

PUSU इलेक्शन के दौरान बवाल, फायरिंग भी हुई, पुलिस ने बरामद किया...

शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान हुआ. मतदान के दौरान जम कर हंगामा हुआ जबकि फायरिंग की भी खबर सामने आ रही है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं एक खोखा भी बरामद किया गया है...

pusu election firing
PUSU इलेक्शन के दौरान बवाल, फायरिंग भी हुई, पुलिस ने बरामद किया...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। इस बीच चुनाव के दौरान जम कर हंगामा हुई वहीं फायरिंग की भी खबर सामने आई है। चुनाव के दौरान हंगामा और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान पटना साइंस कॉलेज में बदमाशों ने फायरिंग भी की जिसके बाद हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी।

इसके साथ ही मतदान के दौरान कुछ लोगों ने बैलेट भी फाड़े जिससे करीब 20 मिनट के लिए मतदान बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने बैलेट पेपर में गलत नाम लिखे जाने को लेकर हंगामा शुरू किया और पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में बैलेट भी फाड़ दिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रचार रिंकल यादव नाम से किया है जबकि बैलेट में रिंकल कुमार लिख दिया गया। हालांकि इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने संज्ञान लेते हुए कलम से ही नाम में सुधार कर दिया लेकिन इस बीच जम कर हंगामा हुआ। पुलिस ने उम्मीदवार रिंकल यादव को हिरासत में भी लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें    -     तो तेजस्वी जायेंगे राज्यसभा? राबड़ी आवास पर कल लालू करेंगे मंथन फिर...

इस बीच दोपहर के करीब पटना साइंस कॉलेज परिसर में बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। छात्रों ने बताया कि बुलेट पर सवार युवकों ने दो राउंड फायरिंग की और मौके से चलते बने। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है और फायरिंग करने वाले की पहचान में जुट गई है। हालांकि गोलीबारी में किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें    -     पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में बवाल! ID कार्ड पर रोक, थाने के बाहर छात्रों का प्रदर्शन


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp