Join Us On WhatsApp

पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में बवाल! ID कार्ड पर रोक, थाने के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

Patna University छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग के बीच कैंपस में हलचल तेज है। एक ओर आईडी कार्ड को लेकर छात्रों में नाराजगी है, तो दूसरी ओर अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी Rinkel Yadav की गिरफ्तारी से माहौल गरमा गया है।

patna university election
पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में बवाल! ID कार्ड पर रोक, थाने के बाहर छात्रों का प्रदर्शन- फोटो : Darsh NEWS

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। छात्र दोपहर 2:30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी कॉलेजों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वोटिंग के दौरान कुछ जगहों पर विवाद भी देखने को मिला। B.N. College में जिन छात्रों के पास आईडी कार्ड नहीं था, उन्हें वोट डालने से रोक दिया गया। इस फैसले से कई छात्र नाराज दिखे। छात्र रौनक ने कहा कि कई बार आवेदन करने के बावजूद उन्हें आईडी कार्ड नहीं मिला। उनके पास एडमिशन की मूल रसीद है, फिर भी मतदान की अनुमति नहीं दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने खर्चों पर लगाई रोक, 10 मार्च तक सीमित होंगे भुगतान, जानिए क्या-क्या रुका

इसी बीच Patna College में अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार Rinkel Yadav को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के विरोध में छात्र Pirbahore Police Station के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि नामांकन के समय सूची में नाम होने के बावजूद बैलेट पेपर में उनका नाम गलत छापा गया। चुनाव में सेंट्रल पैनल के पांच पदों के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि काउंसलर पद के लिए 45 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए 11, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का धमाका! हजारों मुर्गियां दफन, प्रशासन अलर्ट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि मतदाता उम्मीदवार के क्रम संख्या के आगे बॉल पेन से क्रॉस का निशान लगाकर वोट देंगे। किसी अन्य निशान पर वोट रद्द कर दिया जाएगा। आज शाम 4:10 बजे से Patna Arts College में मतगणना शुरू होगी। देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। कुल 19,973 मतदाता इस बार चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp