Join Us On WhatsApp

पूर्व मंत्री राजा पीटर ने थामा झारखंड जनता दल यूनाइटेड का दामन...

Raja Peter Join JDU

रांची :  पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने जनता दल (यूनाटेड) का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि साल 2009 में राजा पीटर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हरा दिया था और शिबू को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

राजा पीटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी और उसके सिद्धांत के प्रति आस्था जताते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, जद (यू) की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र महतो और सुशील सिंह मौजूद थे।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp