Join Us On WhatsApp

22 जनवरी को रामोत्सव की तैयारी को लेकर रांची प्रशासन हुई अलर्ट संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों और गस्ती दलों को किया तैनात....

Ranchi Police Alert

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ उत्साह है तो वही दूसरी तरफ प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद इंतजाम में जुटा है। इसी फेहरिस्त के आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से पूरे रांची शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल रांची पुलिस ने असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने की कोशिश की। 

22 जनवरी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे राज्य भर में अलर्ट किया गया है इसी फेहरिस्त के राजधानी रांची में भी पुलिस ने आज फ्लैग मार्च किया। रांची पुलिस ने बाइक फ्लैग मार्च किया। मौके पर रांची के सिटी एसपी ने बताया की फ्लैग मार्च का उद्देश्य है की राजधानी में में चैन का माहौल रहे इसे लेकर संदेश देने की कोशिश की हैं। वही उन्होंने लोगो से भी अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की इसके साथ ही रांची सिटी एसपी ने बताया की शहर भर में 10 बाइक दस्तों को प्रतिनयुक्त किया गया हैं। तो साथ ही qrt भी हर डीएसपी के साथ रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निबटा जा सके। 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp