पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित हो चुके हैं और अब यह तय हो गया है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की घोषणा के साथ ही लंबे समय से उनके बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की मांग तो पूरी हो गई लेकिन अब जदयू कार्यकर्ता लगातार निशांत को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग पर अड़े हैं। हालांकि इस मुद्दे पर NDA के सभी नेता हमेशा यही कहते हुए दिख रहे हैं कि घटक दलों के नेतृत्वकर्ता आपस में बैठेंगे और फिर तय किया जायेगा कि बिहार की गद्दी किसे सौंपी जाएगी। इस बीच भाजपा के कई नेताओं का नाम सामने भी आया लेकिन अब तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।
यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद तक तैनात रहेंगी केंद्रीय सुरक्षा बल, पिछली घटनाओं से सबक ले कर...
अब एक बार फिर जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को सीएम बनाये जाने की मांग रखी है। एक बार फिर पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाये गए हैं जिसमें नीतीश कुमार से बिहार छोड़ कर नहीं जाने की अपील की गई है वहीं निशांत कुमार को बिहार का भविष्य का मुख्यमंत्री बताया है। बिहार छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने एक बार फिर पोस्टर के जरिये निशांत कुमार को बिहार के भविष्य का मुख्यमंत्री बताया है। निशांत के लगाये पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार के फोटो के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का फोटो है वहीं लिखा है कि जनता-जनार्दन आपसे हाथ जोड़, कर रहा पुकार... एक बार फिर से करें पुनर्विचार.. हे जनेश्वर, अभी आप नहीं, मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएँ बिहार...। वहीं निशांत कुमार के फोटो पर 'FUTURE CM OF BIHAR' लिखा है।
बता दें कि बिहार छात्र जदयू उपाध्यक्ष निशांत पटेल ने इससे पहले भी पोस्टर लगा कर नीतीश कुमार को बिहार छोड़ कर नहीं जाने की अपील की थी तो दूसरी तरफ निशांत कुमार को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में बताया था। अब एक बार फिर निशांत को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग वाली पोस्टर से बिहार की सियासत में गर्माहट पैदा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - अनंत सिंह के महादंगल का रोमांच: मोकामा में भारत और विदेश के पहलवान आमने-सामने





