बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने की तैयारी में है. मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 5 अप्रैल से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका असर 9 अप्रैल तक बना रहेगा, इस दौरान कई जिलों में गरज - चमक, तेज हवा और बारिश की सम्भावना जताई गई है. 5 अप्रैल को दक्षिण बिहार के औरंगाबाद, भभुआ, गया, नवादा और रोहतास जिलों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीँ 7 और 8 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है, जब तेज हवा, बिजली कड़कने और हलकी से माध्यम बारिश की व्यापक सम्भावना है. मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह ही है.

आज के मौसम की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 5:42 बजे सूर्योदय हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 6:11 बजे होने का अनुमान है। नमी का स्तर 16 प्रतिशत और वायुमंडलीय दबाव 1008 hPa दर्ज किया गया है। 6 अप्रैल को उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में अधिक जगहों पर आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इस बीच अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें : दैनिक राशिफल : आज आपकी किस्मत कितना देगी साथ या बरतनी होगी सावधानी…जानिये मेष से मीन तक की राशिफल

राजधानी पटना में फिलहाल आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मुजफ्फरपुर में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार और मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं भागलपुर में बीते कुछ दिनों में तापमान में तेज उछाल दर्ज किया गया है। छह दिनों के भीतर दिन का पारा करीब 10 डिग्री तक बढ़ गया, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है।

कुल मिलाकर, बिहार में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा, जहां गर्मी के बीच आंधी-बारिश राहत भी दे सकती है और परेशानी भी बढ़ा सकती है।