Join Us On WhatsApp

रील्स के चक्कर में कर दी सैकड़ों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकने के लिए ट्रैक कर दिया बड़ा कांड...

पटना के बख्तियारपुर इलाके में रील्स बनाने के लिए कुछ नाबालिगों ने बड़ा कांड कर दिया. नाबालिगों ने रील्स बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन को रोकने का प्लान बनाया और रेलवे ट्रैक पर ऐसा काम कर दिया कि सैकड़ों लोगों की जान खतरे में आ गई. हालांकि ड्राईवर की...

reels ke lie roki vande bharat
रील्स के चक्कर में कर दी सैकड़ों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकने के लिए ट्रैक- फोटो : Darsh NEWS

पटना: इन दिनों युवाओं में रील्स का क्रेज इस तरह से बना हुआ है कि वे नियम के विरुद्ध हरकतों से भी बावजूद नहीं आते हैं। इतना ही नहीं रील्स के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक मामला आया पटना के बख्तियारपुर -अथमलगोला रेलवे स्टेशन के बीच जहां रील के चक्कर में कुछ नाबालिग लड़कों ने रेलवे पटरी पर पत्थर रख दिया और वंदे भारत ट्रेन रोक दी। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने सभी के विरुद्ध कार्रर्वाई शुरू कर दी है।

मामला बख्तियारपुर-अथमलगोला रेलवे स्टेशन के बीच की है जहां रील्स के चक्कर में 5 से 7 की संख्या में किशोरों ने नियम तो तोड़ा ही साथ ही सैकड़ों लोगों की जान भी खतरे में डाल दी। इस मामले का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ किशोर रेल पटरी पर पत्थर रख कर दी। इस दौरान जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन आई और ड्राईवर ने पटरी पर पत्थर देख कर ट्रेन रोक दी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो तीन भागों में बनाया गया है जिसके पहले भाग में कुछ किशोर यह दावा करते दिख रहे हैं कि आज हम यहां वन्दे भारत ट्रेन को रोक कर रहेंगे।

यह भी पढ़ें      -      कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, बोर्ड ने छात्रों के लिए किया गाइडलाइन्स....

वहीं दूसरे भाग में कुछ किशोर एक साथ मिल कर रेलवे पटरी के नीचे रखे जाने वाले सीमेंट के पत्थर और मोटा लकड़ी का टुकड़ा उठा कर रेलवे पटरी पर रखते नजर आ रहे हैं और उन्होंने वीडियो में यह साफ साफ दिखाया भी है कि वे अब हर हाल में यहां वंदे भारत ट्रेन रोकेंगे। वहीं तीसरे भाग में मौके पर वंदे भारत को रुकते हुए दिखा रहे हैं साथ ही अपनी कामयाबी पर खुश भी हो रहे हैं। 

इस दौरान ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किशोरों से पूछताछ की तो उन्होंने जवाब दिया कि वे लोग वीडियो बना रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब रेल पुलिस ने इस खतरनाक काम के लिए सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।मामले में रेल पुलिस बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष ने साइबर सेल को पत्र लिख कर इन्स्टाग्राम आईडी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं उन्होंने इस तरह के असामाजिक तत्वों को भी सख्त चेतावनी दी है कि इस तरह के हरकत करने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें      -      औरंगाबाद में 4 नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पांचवीं का चल रहा इलाज, गांव में कोई बोलने के लिए तैयार नहीं...

पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp