Join Us On WhatsApp

कटिहार हादसा: ट्रक ने मारी टक्कर तो बोलेरो के उड़ गये परखच्चे, पलटती बोलेरो में सवार 8 युवकों के मौत का डरावना मंजर...पूरी खबर पढ़ें

कटिहार के कुर्सेला में विषहरी स्थान के पास भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बोलेरो पलटी, एक की मौत, सात गंभीर रूप से घायल।

road accident
कटिहार हादसा: ट्रक ने मारी टक्कर तो बोलेरो के उड़ गये परखच्चे, पलटती बोलेरो में सवार 8 युवकों के मौत - फोटो : Darsh NEWS

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। समेली स्थित विषहरी स्थान के पास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल पूर्णिया जिले के श्रीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन खगड़िया की दिशा से आ रहा था। इसी दौरान समेली के विषहरी स्थान के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई बार घूमते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से आई किशोरी बनी शातिरों का शिकार, मोतिहारी का हिला देने वाला मामला सामने आया

इस दुर्घटना में बोलेरो सवार 65 वर्षीय अनूप लाल महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मधुव्रत देव (9 वर्ष), चंद्रदीप अनन्य (70 वर्ष), सुनील कुमार (40 वर्ष), संजय कुमार (30 वर्ष), विश्वजीत कुमार (54 वर्ष), जय कृष्णा राय (60 वर्ष) और योगेंद्र प्रसाद यादव (76 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर कुर्सेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक, चश्मा, चमकदार कमीज पहन वोट देने पहुंचे अनंत सिंह नीतीश पर दिया बड़ा बयान, ललन सिंह बोले NDA की जीत तय

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp