पटना: बिहार की नवगठित सम्राट सरकार ने सदन में अपना बहुमत साबित कर लिया। पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक झोंक और विश्वास तथा आश्वासन के बीच ध्वनिमत से सम्राट सरकार ने बहुमत साबित किया। इस दौरान एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसा तो दूसरी तरफ उन्हें सहयोग करने का भी भरोसा दिलाया। विधानसभा में विश्वासमत से पहले सदन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट को चेताया कि अपनी पगड़ी संभाल कर रखें क्योंकि उस पर विजय सिन्हा की नजर है तो वहीं उनके विधायक ने सदन के बाहर भाजपा में भूमिहार को नजरंदाज किये जाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें    -     विधानसभा में सम्राट सरकार के लिए अग्नि परीक्षा, आसानी से साबित करेगी बहुमत

सदन के बाहर दर्श न्यूज़ से बात करते हुए इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि यह एक अच्छी बात है कि बिहार को लंबे समय बाद एक युवा मुख्यमंत्री मिला है। उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास और जनता के हित में अच्छा काम करेंगे। यह सदन कुछ और भी चीजों के लिए याद किया जायेगा। सदन में आज विजय चौधरी ने महिला आरक्षण बिल पर जो निंदा प्रस्ताव लाया वह आज अन्हीं होना चाहिए था। जदयू विधायक दल के नेता एक बार फिर से आज लालू गाथा शुरू कर दी जो कि जरूरी नहीं है वहीं अब सीएम सम्राट चौधरी को भी अब बहुत बातों से बचनी चाहिए। वह जब तक नेता थे तब तक उनके सारे बयान ठीक थे लेकिन अब वह मुख्यमंत्री बन गए हैं तो ध्यान रखना चाहिए।

इस दौरान आईपी गुप्ता ने पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लेकर भी तंज कसा और कहा कि वह सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम थे लेकिन अब उनकी कुर्सी अलग कर दी गई है। वह वरिष्ठ नेता हैं, अपने विभाग में अच्छा काम कर रहे थे और उनके निर्णयों को बदल दिया गया। यह बात भूमिहारों को समझना चाहिए। यह सिर्फ विजय सिन्हा को नजरंदाज नहीं किया जा रहा है बल्कि भूमिहार को अलग किये जाने की कोशिश है। बिहार के भूमिहार को समझना चाहिए कि उनके समाज को विजय सिन्हा रिप्रेजेंट करते थे और उन्हें अब अलग कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने नई सरकार से संतुष्टि होने को लेकर कहा कि बदलाव होना जरुरी था।

यह भी पढ़ें    -     तेजस्वी ने लगाया आरोप कि BJP ने नीतीश को कर दिया फिनिश, तो CM सम्राट ने जोरदार तरीके से किया पलटवार, लालू को भी नहीं छोड़ा

YouTube Video