Join Us On WhatsApp

अररिया से भी CM नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, बताई अपनी सरकार की उपलब्धि और आगे की योजना..

अररिया से भी CM नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, बताई अपनी सरकार की उपलब्धि और आगे की योजना..

samriddhi yatra araria
अररिया से भी CM नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, बताई अपनी सरकार की उपलब्धि और आगे की योजना..- फोटो : Darsh NEWS

अररिया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन अररिया पहुंचे। अररिया में उन्होंने करोड़ों रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने एक तरफ जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई तो दूसरी तरफ लालू-राबड़ी के कार्यकाल पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले राज्य की हालत कितनी खराब थी और जब से हम आये तो फिर हमने सब कुछ ठीक किया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि जब हम सरकार में आये तो हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। इसके साथ ही हमने महिलाओं को आरक्षण दिया और सरकारी बहलियाँ भी की। हमने राज्य में करीब 5 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की, बिहार पुलिस में नियुक्ति की। हमने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया। पहले वाली सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य की क्या हालत थी। पहले सरकारी अस्तपालों में इलाज की व्यवस्था नहीं थी जबकि अब स्थिति ऐसी है कि लोगों का लाइन लगा रहता है। हमने अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवा की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें    -     बिहार में भी हो सकती है रसोई गैस और इंधन की कमी? पुलिस मुख्यालय ने जिलों को लिखा पत्र और...

सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमसे पहले राज्य में मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे और हमने तत्काल शुरू किया और अब 12 मेडिकल कॉलेज हो गए। इसके साथ ही और भी मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं, कई जिलों में जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा। पहले वाले मेडिकल कॉलेज को हमने इतना अच्छा कर दिया है कि अब यह बहुत बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। हमने पुराने सभी मेडिकल कॉलेज में कम से कम 2500 बेड का बनवा रहे हैं। IGIMS को भी हमने काफी बेहतर बना दिया है। हम खुद हर जगह जा कर देख रहे हैं और एक एक काम कर रहे हैं।

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने राज्य में सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया। सुदूर इलाकों से भी लोग राजधानी पटना 6 घंटे में पहुँचने लगे और अब यह समय घट कर 5 घंटे लगते हैं। हमने 2008 में कृषि रोडमैप बना कर काम किया और काफी प्रगति की। अभी चौथा रोडमैप पर काम किया जा रहा है और किसानों की स्थिति काफी सुधरी है। हमारा राज्य दूध, मछली, अंडा समेत अन्य कृषि उत्पादन में काफी आगे बढ़ा है। सीएम नीतीश ने कहा कि हमने सात निश्चय योजना बनाई और इसके तीन फेज के तहत हर क्षेत्र में काम हुआ। हमने 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दिया, नल का जल पहुंचा दिया। पहले मामूली दर पर बिजली दी जाती थी और अब सभी को मुफ्त में मिल रही है।

यह भी पढ़ें    -     अपने उम्मीदवार को राज्यसभा कैसे भेजेंगे तेजस्वी? AIMIM ने दावों की निकाल दी हवा...

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने इतना काम कर दिया है कि लोगों को काफी सुविधा मिल रहा है। अभी 50 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का काम भी जल्दी ही पूरा किया जायेगा। हमने पिछले कार्यकाल में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन हमने 10 लाख नौकरी और 40 लाख रोजगार दिया। अब इस कार्यकाल के लिए हमने तय किया है कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जायेगा, इस पर भी काम जारी है। सरकार ने सभी धर्म और जाति का विकास किया है और सबके लिए काम भी किया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं को पहले 400 रूपये महीना दिया और अब वह राशि भी बढ़ा दी है। हमने जातिय गणना भी कराई और इस दौरान आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान हमने 24 लाख गरीब परिवार पाए गए जिसमें सभी समुदाय और धर्म और जाति के लोग हैं। हमने सभी लोग को दो लाख रूपये देने का प्रावधान किया। हमने उन परिवारों की सहायता करना शुरू कर दिया है और जरूरत पड़ने पर दो लाख रूपये से अधिक रूपये भी दिए जा सकते हैं। हमने नगर निकाय और पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। सभी सरकारी नौकरियों में हमने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। यह व्यवस्था देश में कहीं नहीं है सिर्फ बिहार में है।

यह भी पढ़ें    -     बिहार में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, बिहार में बनेंगे सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस...

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने बिहार में जब स्वयं सहायता ग्रुप शुरू किया और उसका नाम जीविका रखा तो तत्कालीन केंद्र सरकार की टीम देखने आई थी और हमसे पूरे देश में लागू करने के लिए मदद मांगी। केंद्र सरकार ने भी जीविका की तर्ज पर उसका नाम आजीविका रख दिया है। बिहार के विकास के लिए हम तो काम कर ही रहे हैं इसमें अब केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय बजट में विशेष आर्थिक सहायता राशि दी गई, बिहार के लिए केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट, सड़क समेत कई अन्य चीजों की घोषणा हुई। बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हुआ। इन कामों के लिए हम प्रधानमन्त्री मोदी जी को धन्यवाद् देते हैं। वह खुद भी बिहार में कई जगहों पर घूम कर देख चुके हैं।

इस दौरान सीएम नीतीश ने लालू परिवार पर भी हमला किया और कहा कि पहले उसने कुछ किया था। खास कर महिला के लिए तो कुछ नहीं किया। अपने 7 साल में जब हटा तो अपनी पत्नी को वहां बैठा दिया। नीतीश के भाषण के दौरान कुछ लोग उठ कर जाने लगे तो सीएम नीतीश ने उन्हें कहा कि अरे कहाँ जाने लगे आपलोग? बैठिये और सुनिए। जानियेगा तब न लाभ लीजियेगा। हमने बहुत कुछ काम किया है, अभी इधर उधर मत जाइये और बैठ कर सुनिए।

यह भी पढ़ें    -     गोबर से भी किसान कर सकते हैं कमाई, महिलाओं को भी हो रहा...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp