Join Us On WhatsApp

सतीश कुमार ने राजद की सदस्यता ली

Satish Kumar ne rjd ki sdsyta li

नीतीश कुमार के सहयोगी रह चुके सतीश कुमार आज राजद में शामिल हुए। राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सतीश कुमार को राजद की सदस्यता दिलवाई। सतीश कुमार तीन बार विधायक रह चुके हैं।



*इंडिया गठबंधन की जीत होगी*


राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दावा किया कि कल 5 वें चरण का चुनाव हो रहा है। चार चरण की चुनाव में इंडिया गठबंधन को एक जबरदस्त उभार मिला है। 24 के 24 वचन के कारण लोगों का समर्थन इंडिया गठबंधन को मिल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की भाषा और गरिमा लगातार गिरती जा रही है।आज भारत के संविधान को बचाने की जरूरत है। यदि यह संविधान नहीं बचेगा तन आरक्षण बचेगा ना गरीबों का हक बचेगा ना किसी को भोजन मिलेगा। तानाशाही प्रवृत्ति वालों को यह संविधान पसंद नहीं है। प्रगति बहुजन समाजवादी विचारधारा को खत्म करने की साजिश चल रही है।


*गरीब विरोधी है पीएम*


प्रधानमंत्री मोदी से मीडिया के लोगों ने पूछा कि गरीब गरीब क्यों होता जा रहा है। प्रधानमंत्री का जवाब था कि क्या सबको गरीब बना दें। प्रधानमंत्री से विरोध नहीं है उनकी विचारधारा का विरोध है।


*नीतीश पर निशाना*


राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना चाहते हुए कहा कि नीतीश कुमार लव कुश समीकरण की बात करते हैं। लव कुश समीकरण बनाने में नीतीश कुमार का कोई योगदान नहीं है। तेजस्वी यादव आज बिहार की राजनीति के केंद्र बन गए हैं। नरेंद्र मोदी पर निशाना चाहते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि अरबपति और ख़रबपति आदमी आगे बढ़े। आज गरीबों की कमाई इन अरबपति व्यापारियों के जेब में जा रही है।


*PM पर निशाना*


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ नहीं रहे हैं तेजस्वी यादव के दबाव में वो बिहार आ रहे हैं। मंगलसूत्र की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी को मजबूर होना पड़ रहा है। तेजस्वी यादव के नौकरी मॉडल ने प्रधानमंत्री मोदी को बिहार आने पर मजबूर कर दिया है। आजाद हिंदुस्तान में इतनी निम्न स्तर की बात करने वाला कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp