#देखें 24 अक्टूबर 2023 का राशिफल

#मेष

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है।

#वृष

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

#मिथुन 

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

#कर्क 

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

#सिंह  

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। 

#कन्या

मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। हल्की हंसी-मजाक न करें।

#तुला 

व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

#वृश्चिक

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। 

#धनु 

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। 

#मकर 

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। 

#कुंभ 

प्रसन्नता रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है।

#मीन 

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""