Join Us On WhatsApp

राज्यसभा चुनाव और अगला मुख्यमंत्री चेहरा पर नीतीश के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा 'निशांत को लेकर...

राज्यसभा चुनाव और अगला मुख्यमंत्री चेहरा पर नीतीश के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा 'निशांत को लेकर...

Shrawan kumar ne diya bada bayan
राज्यसभा चुनाव और अगला मुख्यमंत्री चेहरा पर नीतीश के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा 'निशांत को लेकर..- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी का माहौल है। एक तरफ पांच राज्यसभा सीट में से एक पर NDA और महागठबंधन में टकराव का माहौल है तो दूसरी तरफ सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा पर भी चर्चा तेज है। इस मामले में अब मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन या किस पार्टी का होगा यह किसी एक दल के निर्णय का सवाल नहीं है। गठबंधन में पांच घटक दल हैं और सभी के नेता आपस में विचार कर तय करेंगे कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा। उन्होंने भाजपा का सीएम होने के सवाल पर कहा कि यह सब बड़े स्तर पर तय होगा। अगर किसी ने बयान दिया है तो उससे पूछना चाहिए कि उन्हें कैसे पता चला कि कौन मुख्यमंत्री होगा। यह सार्वजनिक रूप से अभी कहना जल्दबाजी होगी, इसलिए समय आने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की रेस: बिहार के इन जिलों ने मारी बाजी

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका नेता आगे बढ़े और मुख्यमंत्री बने। ऐसी मांग उठना स्वाभाविक है लेकिन अंतिम निर्णय सभी दल के नेता आपस में बात कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा कि बिहार में विकास और तरक्की को देखते हुए विधायक खुद ही सही फैसला लेंगे। राज्यसभा चुनाव में NDA सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर हाल ही में विधायकों की बैठक हुई थी जिसमें कई महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा हुई। हमारा गठबंधन मजबूती से एकजुट है। बिहार के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की कमी की शिकायत को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैं लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं। जो लोग कालाबाजारी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें    - LPG गैस के लिए हाहाकार के बीच पटना DM ने किया बड़ा दावा, कहा कोई कमी नहीं, समस्या बताएं हम...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp