Daesh NewsDarshAd

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संथाल परगना के विकास को अवरोध किया, जेएमएम-कांग्रेस की राजनीति का आधार तुष्टिकरण है, विकास से इनका कोई वास्ता नहीं :: सुदेश महतो

News Image

कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति के कारण समाज का एक वर्ग राष्ट्रीय विचारधारा से दूर है। जेएमएम और कांग्रेस अपने राजनीतिक दायित्व से अलग होकर तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। विकास से इनका कोई वास्ता नहीं है। इन दोनों ने समाज के एक-एक वर्ग को अपने राजनीतिक लाभ के लिए अपना शिकार बना रखा है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संथाल परगना के विकास को अवरोध किया है। साथ ही सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को गुमराह किया है। यही वजह है कि लोकसभा चुनावों में राज्य की जनता ने इंडी गठबंधन को नकार दिया है। 

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जामताड़ा के यज्ञ मैदान में आयोजित जामताड़ा विधानसभा स्तरीय ग्राम प्राभारी सम्मेलन में कही। इस दौरान जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर जामताड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन बर्मन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सातवें और अंतिम चरण में संथालपरगना की तीनों सीटों पर एनडीए की जीत होगी। पहले के चरणों में जिन 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं, वहां इंडी गठबंधन की हार तय है।

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य और राज्यवासियों का हित सरकार का कर्तव्य है लेकिन मौजूदा सरकार ने राजनीति की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। जिस सरकार को जनता ने विकास के लिए चुना था आज उसी सरकार के भीतर कौन अधिक भ्रष्टाचार करेगा इस बात की प्रतिस्पर्धा चल रही है। भ्रष्टाचार की इस प्रतिस्पर्धा में सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री के समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर राज्य की अस्मिता को ठेस पहुँचाया है। 

आजसू पार्टी के इस सम्मेलन में दुमका लोकसभा से एनडीए की उम्मीदवार सीता सोरेन भी उपस्थित रहीं। सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सीता सोरेन की ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों से आह्वान किया। 

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image