मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन के चौथे दिन ही राज्य को पहली महिला उप मुख्यमंत्री मिल गई। महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। करीब 12 मिनट के शपथग्रहण समारोह में अजीत पवार के चाचा शरद पवार नहीं पहुंचे। शपथग्रहण से पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया और फिर महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली।
उप मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस समेत अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। बता दें कि एक दिन पहले ही NCP विधायक और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में आयोजित बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया जिसके बाद उन्होंने शनिवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि बीते 28 जनवरी को मुंबई से बारामती में एक सभा को संबोधित करने जा रहे अजीत पवार का निधन बारामती में ही हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हो गया था।
यह भी पढ़ें - किस किस को ठीक करेंगे CM नीतीश? अपने ही गृह जिला में पुलिस ने दागदार कर दिया वर्दी...
अजीत पवार के दुर्घटना के बाद देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई थी। आनन फानन में उनकी राज्यसभा सांसद पत्नी सुनेत्रा पवार भी संसद की कार्यवाही को छोड़ कर मुंबई पहुंची थी और अब उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथग्रहण के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत पार्टी और गठबंधन के अन्य कई नेता भी मौजूद रहे। शपथग्रहण के पहले विधान भवन पहुंच कर सुनेत्रा ने अपने पति की तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि भी दी।
यह भी पढ़ें - कलियुग का भागीरथ बन CM ने पहुंचा दिया गंगाजल लेकिन कर्मियों की नाकामी से फिर बन गया श्राप...