Join Us On WhatsApp

'...तो मार दिए जाओगे', NEET छात्रा के परिजनों के घर पर्चा फेंक धमकी, सुरक्षा के बावजूद...

राजधानी पटना के हॉस्टल में मृत छात्रा के परिवार को पुलिस की सुरक्षा दी गई है बावजूद उसके घर पर पर्चा फेंक कर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद अब परिजनों में दहशत का माहौल है...

to mar diye jaoge
'...तो मार दिए जाओगे', NEET छात्रा के परिजनों के घर पर्चा फेंक धमकी, सुरक्षा के बावजूद...- फोटो : Darsh NEWS

जहानाबाद: बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में मृत नीट छात्रा के परिजनों को अब उठाने और जान से मारने की धमकी मिली है। परिजनों को धमकी मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल हो गया है वहीं पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामला जहानाबाद स्थित नीट छात्रा के घर की है जहां उसके खिड़की पर किसी ने एक पर्चा फेंक कर धमकी दी है।

शनिवार की सुबह नीट छात्रा के घर के रसोई की खिड़की पर एक पर्चा बरामद हुआ जिसमें लिखा है कि 'ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे।' धमकी भरा परचा मिलने के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं मामले में स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं क्योंकि छात्रा के घर पर पिछले एक सप्ताह से सुरक्षा में एक SI, दो होमगार्ड और एक चौकीदार को तैनात किया गया है। पुलिस की तैनाती के बावजूद धमकी मिलने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें     -      गोबर से गैस, तालाब से तरक्की, जो पंचायत जलभराव से जूझती थी, वही आज बनी मॉडल, पढ़ें...

मामले को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष राहुल कुमार भी मौके पर पहुंचे और पर्चा जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल पर्चा का सत्यापन किया जा रहा है। प्रथमदृष्टया यह मामला स्थानीय असामाजिक तत्वों के हरकतों का प्रतीत हो रहा है, और जांच के बाद सारा मामला साफ हो जायेगा। बता दें कि बीते महीने 6 जनवरी को राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

इस मामले में छात्रा के परिजनों ने हैवानियत की आशंका जाहिर की थी जिसे पुलिस और हॉस्पिटल ने इंकार कर दिया। छात्रा की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत की पुष्टि होने पर पुलिस पर कई सवाल उठने लगे जिसके बाद पहले SIT और अब CBI को जांच सौंपी गई है। घटना के करीब एक महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

यह भी पढ़ें     -      फिर से शुरू होगी सासामुसा चीनी मिल, मंत्री ने कहा नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है....


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp