Join Us On WhatsApp

खगड़िया पुलिस की त्वरित कारवाई : बंगाल से स्मैक लाते दो तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

खगड़िया में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 130 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद।

Two smugglers arrested red-handed while bringing smack from
खगड़िया पुलिस की त्वरित कारवाई : बंगाल से स्मैक लाते दो तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार- फोटो : Darsh NEWS

खगड़िया। बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र से दो तस्करों को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में मिठु कुमार (पिता डोमन महतो, निवासी तेलनी, थाना विधान, समस्तीपुर) और फिरोज आलम (पिता स्व. नियाज अहमद, निवासी मनोरया खैरा, थाना विधान, समस्तीपुर) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में उबाल ! पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07 फरवरी 2026 को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर बंगाल से स्मैक लेकर खगड़िया आने वाले हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने छापामारी की और दोनों तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान कुल 130 ग्राम स्मैक, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले में चित्रगुप्तनगर थाना में FIR दर्ज की गई है, और कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: बैंक के अंदर से खुला ठगी का रास्ता! म्यूल अकाउंट के सहारे चल रहा था साइबर फ्रॉड

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी मादक पदार्थ तस्करी रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। तस्करों से बरामद स्मैक की बाजार कीमत काफी अधिक बताई जा रही है और इससे इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति पर रोक लगने की उम्मीद है। खगड़िया जिले में एसटीएफ और पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं और उन्होंने पुलिस की मेहनत की सराहना की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि इस तरह के अपराध पर कड़ी नजर रखी जा सके।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp