कटिहार जिले में होली से पहले शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले में होली पर्व को देखते हुए शराब तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच अधिकारियों को सूचना मिली कि लाभा की तरफ से एक सफेद कार में अवैध शराब लेकर कुछ लोग कटिहार शहर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सतर्क हो गई और देर रात घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: गाड़ियों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक! पैदल यात्रियों के लिए नीतीश सरकार ला रही है नई योजना .…पढ़िए पूरी खबर
तलाशी के दौरान कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान शरीफगंज निवासी मो. शादाब और मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सुमन यादव के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब की गिनती और ब्रांड की जांच की जा रही है। जब्त कार को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल: भाग्य देगा किसको लाभ और किसको बरतनी होगी सावधानी
उत्पाद विभाग ने कहा कि होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं अवैध शराब की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।