Join Us On WhatsApp

वैशाली में थाना के समीप गाड़ी से शव बरामद, गोली मार की गई है...

एक तरफ बिहार में सरकार और पुलिस अपराध नियंत्रण के दावे करती है तो दूसरी तरफ बेख़ौफ़ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. गुरुवार को वैशाली में थाना के समीप ही एक गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि...

vaishali me thana ke pas shav
वैशाली में थाना के समीप गाड़ी से शव बरामद, गोली मार की गई है...- फोटो : Darsh NEWS

वैशाली: बिहार में सरकार और पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद व्यक्ति का शव एक लावारिस गाड़ी में पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। फ़िलहाल पुलिस ने शव और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। फ़िलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के समीप की है। बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी सेतु से करीब 100 मीटर पहले पश्चिमी लेन पर एक गाड़ी लावारिस हालत में खड़ीं देख लोगों ने जब उसके अंदर झाँका तो शव नजर आया जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई वहीं बताया जा रहा है कि शव के पास से एक गोली भी बरामद हुई है। मामले में लोगों ने आशंका जताई कि संभव है कि पटना से हाजीपुर की तरफ आने के बाद गाड़ी पश्चिमी लेन में खड़ी करने के बाद अपराधी ने हत्या कर दी और मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें      -      अब भ्रष्ट सरकारी कर्मियों को हर हाला में जाना होगा जेल, मुजफ्फरपुर में लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई...

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव और गाड़ी को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक के कंधे में गोली लगी हुई है। घटना को लेकर वैशाली के ASP प्रेम सागर ने कहा कि एक गाड़ी से शव बरामद हुआ है, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है साथ ही फॉरेंसिक की टीम जांच में जुट गई है। मृतक की भी पहचान की जा रही है साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गाड़ी किसकी है और किस स्थिति में कब अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें      -      PPP मॉडल से राज्य में खेल को दिया जायेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव ने इस मामले में जताया संतोष...

वैशाली से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp