Join Us On WhatsApp

'वंदे मातरम' पर केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, अब सभी सरकारी आयोजनों में किया गया अनिवार्य...

'वंदे मातरम' पर केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, अब सभी सरकारी आयोजनों में किया गया अनिवार्य...

vande matram
'वंदे मातरम' पर केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, अब सभी सरकारी आयोजनों में किया गया अनिवार्य...- फोटो : Darsh NEWS

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को लेकर बुधवार को एक नया दिशा निर्देश जारी किया है। सरकार के निर्देश के अनुसार अब सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में वंदे मातरम बजाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस दौरान सभी लोगों को सम्मान में सावधान की मुद्रा में ठीक वैसे ही खड़ा होना होगा जैसे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के दौरान खड़ा होते हैं। हालांकि यह नियम सिनेमा हॉल में लागू नहीं किया जायेगा। केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया है कि सभी सरकारी महत्वपूर्ण आयोजनों में वंदे मातरम का सभी 6 छंद बजाया जायेगा जिसमें करीब 3 मिनट 10 सेकंड का समय लगेगा।

गृह मंत्रालय के नए नियम के तहत वंदे मातरम को राष्ट्रगान के तुरंत बाद बजाया जायेगा। वंदे मातरम अब पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों में भी बजाय जायेगा साथ ही राष्ट्रपति के किसी भी कार्यक्रम में उनके आने और जाने के समय बजाया जाना जरुरी होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति या राज्यपाल के आगमन प्रस्थान और उनके भाषण के पहले और बाद में बजाया जाना अनिवार्य होगा। तिरंगा फहराने के दौरान भी यह नियम लागू होगा।

इस मामले में गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जब यह गीत बजाया या गाया जायेगा तो मौजूद सभी लोग ध्यान मुद्रा में खड़े होंगे। हालांकि कुछ कारणों से बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा लिखा गया पूरा वंदे मातरम नहीं गाया जाता था लेकिन अब केंद्र सरकार ने सभी 6 छंदों को गाये जाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके सभी 6 छंदों में माता दुर्गा, कमला (लक्ष्मी) और सरस्वती समेत कई हिंदू देवी देवताओं के नाम का भी जिक्र है। इस वजह से 1937 के कांग्रेस ने फैजपुर अधिवेशन में मात्र दो छंदों को अपनाया था क्योंकि कुछ मुस्लिम सदस्यों ने देवियों के जिक्र से आपत्ति जताई थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी सरकारी आयोजनों में वंदे मातरम के सभी 6 छंद गाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें     -      आक्रोशित हो धरना पर बैठ गये पटना सिविल कोर्ट के वकील, बार बार उड़ाने की धमकी से हैं परेशान...

पहला छंद

वन्दे मातरम्।सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्।शस्यशामलां मातरम्।शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीं।फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीं।सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीं।सुखदां वरदां मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

दूसरा छंद

वन्दे मातरम्। कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले।कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले।अबला केन मा एत बले।बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं।रिपुदलवारिणीं मातरम्।।वन्दे मातरम्।। 

तीसरा छंद

वन्दे मातरम्। तुमि विद्या, तुमि धर्म।तुमि हृदि, तुमि मर्म।त्वं हि प्राणाः शरीरे।बाहुते तुमि मा शक्ति।हृदये तुमि मा भक्ति।तोमारई प्रतिमा गडि।मन्दिरे-मन्दिरे मातरम्।।वन्दे मातरम्।। 

चौथा छंद

वन्दे मातरम्। त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी।कमला कमलदलविहारिणी।वाणी विद्यादायिनी।नमामि त्वाम्।नमामि कमलां अमलां अतुलां।सुजलां सुफलां मातरम्।।वन्दे मातरम्।। 

पांचवां छंद

वन्दे मातरम्। श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितां।धरणीं भरणीं मातरम्।शत्रु-दल-वारिणीं।मातरम्।।वन्दे मातरम्।। 

छठा छंद

वन्दे मातरम्। त्वं हि शक्ति, त्वं हि शक्ति।त्वं हि शक्ति मातरम्।वन्दे मातरम्।।

यह भी पढ़ें     -      आकाश यादव ने शेयर किया अनुष्का यादव की बेटी का नाम, फोटो के साथ लिखा...

 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp