पटना: राजधानी पटना में स्थित सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली धमकी में बुधवार की दोहपर 1 बजे 5 धमाके किये जाने की धमकी मिली थी। धमकी के सामने आने के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया और आनन फानन में पूरे परिसर को खाली करवा लिया गया। बम की सूचना पर पीरबहोर थाना समेत पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए। डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड की मदद से कोर्ट परिसर की तलाशी भी ली गई लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई। इसके बाद पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि किसी असामाजिक तत्व ने अशांति फ़ैलाने के उद्देश्य से बम रखे जाने की सूचना दी थी जो कि गलत निकली। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है और इस तरह से अफवाह फ़ैलाने वाले को जल्द ही चिह्नित कर उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सिविल कोर्ट परिसर में बम की धमकी के बाद अब वकीलों में आक्रोश देखा जा रहा है। सिविल कोर्ट परिसर की जांच के बाद वकील धरना पर बैठ गए और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। वकीलों ने कहा कि पटना सिविल कोर्ट में बार बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। एक बार या दो बार हुआ तो हमलोगों ने सोचा चलो कोई बात नहीं यह पांचवां या छठा बार है जब इस तरह की धमकी दी गई और इससे हमलोगों का काम बाधित होता है। इस तरह का मामला सामने आते ही पूरा कोर्ट परिसर खाली करवा लिया जाता है, जज से लेकर वकील और हमारे क्लाइंट तक सभी भाग जाते हैं और पूरा दिन का काम ठप हो जाता है। हमलोग अपना काम करने दूर से आते हैं, हमारे क्लाइंट दूर दूर से आते हैं और इस तरह से काम रुक जाने से न्यायिक कार्यों में भी बाधा आती है और लोगों को परेशानी भी होती है।
यह भी पढ़ें - पटना सिविल कोर्ट फिर निशाने पर! छठी बार बम धमकी, पप्पू यादव की सुनवाई फिर टली
हंगामा कर रहे वकीलों ने पुलिस से मांग की कि इस तरह की धमकी देने वाले को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाये ताकि आगे से ऐसी घटना दुबारा न घटे। बता दें कि पाकिस्तान-कनिमोझी जिंदाबाद.’ बुधवार को यह ई-मेल आते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया। पटना सिविल कोर्ट के साथ-साथ दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पटना सिविल कोर्ट को बंद कर दिया गया है। पटना सिविल कोर्ट को यह छठी बार है, जब बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सांसद पप्पू यादव के मामले में आज सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन बम धमाके की धमकी के बाद सुनवाई को टाल दिया गया है। इससे पहले 9 फरवरी को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, उस दिन भी 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को लेकर सुनवाई होनी थी, जो टाल दी गई थी।
यह भी पढ़ें - एनकाउंटर को लेकर गरमाई राजनीति! RJD ने कहा – चुनिंदा जाति को बनाया जा रहा टारगेट
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट