Join Us On WhatsApp

छपरा रेल पहिया कारखाना में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा..

Vishwakarma Puja celebrated with great pomp in Chhapra Railw

Chapra - विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सारण के बेला स्थित रेल चक्का कारखाना में हर्षोल्लास के साथ  पूजा का आयोजन किया गया जिसमें रेल चक्का फैक्ट्री के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस पूजा के आयोजन में शामिल हुए। देश में रेल चक्का फैक्ट्री का निर्माण करने वाला बिहार का पहला रेलवे कारखाना है। इस कारखाने का निर्माण आज से वर्षो पहले रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में हुआ था। इस कारखाने से दो लाख से ज्यादा रेल पहिए का निर्माण किया गया है जो अपने आप ने एक कीर्तिमान स्थापित किया था। इस रेल पहिया कारखाने की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां पर रेलवे की बेकार पड़े स्क्रैप को गला कर नई रेल पहिया का निर्माण किया जाता है।

 रेल व्हील प्लांट बेला में आज मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिन्हा के द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कर्मचारियों के साथ हर्ष उल्लास पूर्ण भाव से यांत्रिक देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना किया गया एवं उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से हम सभी कर्मचारी अधिकारी इस कारखाने को सतत प्रयास से और आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करें और इसी प्रयास के कारण हम इसमें काफी सफल हुए हैं और 10 साल में हमने 2 लाख से ज्यादा रेल पहियों का निर्माण कर एक कीर्तिमान बनाया है।


छपरा से एस  के पंकज  की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp